श्रम मंत्री को बताई समस्याएं
कापरेन| श्रमएवं नियोजन मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी का गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेगा हाइवे स्थित सीएडी चौराहे पर स्वागत कर समस्याओं से अवगत कराया। पालिका चेयरमैन मुकेश मीणा ने बताया कि श्रम एवं नियोजन मंत्री दोपहर को झालावाड़ से जयपुर जाते समय माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही स्थानीय क्षमिकों को श्रम कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगवाने योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अवगत कराया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश बागडा, मंडल अध्यक्ष विष्णु शृंगी, जितेंद्र पापडीवाल, महेंद्र पोटर, गिरिराज खींची, शिवराजसिंह आशावत, चेतन मंगल, तरूण बागड़ा, रामा गुर्जर, एसटी माेर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मीणा, के.पाटन पालिका के चेयरमैन सुखदेवसिंह संधु मौजूद थे।
केशवरायपाटन|कोटालालसोट मेगा हाइवे पर श्रम उद्योग मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह का भाजपा युवा मोचा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बंद पड़ी शुगर मिल की भूमि पर स्थापित किए जाने वाले एक हजार मेगावाॅट पावर प्लांट को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासन में शुगर मिल को बंद करने के बाद से ही आर्थिक स्थित खराब हुई है। मंत्री का स्वागत करने वालों में एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मीणा, पार्षद महेश नामा, पूर्व पार्षद महावीर जांगिड़, गजेंद्रसिंह, नवीनराय, भाजयुमों उपाध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, श्याम मारूभाट, राजेंद्र सुमन, उपेंद्र दीक्षित, मंजूर अहमद शामिल थे।