पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने कोटा में सांसद को बताई समस्या

किसानों ने कोटा में सांसद को बताई समस्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन| अणदपुराडिस्ट्रीब्यूटरी में नहरी पानी बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को रोटेदा क्षेत्र के किसानों ने कोटा पहुंचकर सांसद ओम बिरला को अवगत कराया। किसानों ने बताया कि सीएडी प्रशासन द्वारा डिस्ट्रीब्यूटरी में जल स्तर नहीं बढ़ाया जा रहा है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों से यहां गेज 60 से बढ़ाकर 100 करने की मांग की, जिस पर सांसद बिरला ने सीएडी अधिकारियों से बात कर दो दिन में पानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदीप नंदवाना, राधाकिशन गुर्जर, श्रवण गुर्जर, जम्बू जैन, मांगीलाल, महेंद्र बागडी, लक्ष्मण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...