पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान का पुतला दहन किया

जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान का पुतला दहन किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन. देहीखेड़ाकस्बे में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचायतराज चुनाव में प्रधान के चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी, पूर्व प्रधान वीरेंद्रसिंह हाड़ा का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया। वहीं विपक्षी दल से सांठ-गांठ करने का आरोप लगाते हुए जनता के साथ विश्वासघात करने के मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर जांच कमेटी बिठाने एवं दोषियों को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष ने भेजे फैक्स में लिखा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भाजपा से सांठ-गांठ कर नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पैसों का लालच देकर पार्टी के प्रधान पद के उम्मीदवार महावीर मीणा को हराया है। कार्यकर्ताओं ने इस मामले से अवगत कराया है। पुतला दहन कर विरोध प्रकट करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री अशोक मीणा, बद्रीलाल, इकाई अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, रामलक्ष्मण, भारमल केवट, ओम जुडवाल, सुरेश, लेखराज, बुद्धिप्रकाश आदि मौजूद थे।

^जोहुआ वे दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में पीसीसी चीफ को उसी दिन अवगत कराया था। पूरे मामले की जांच करवाने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

पंकजमेहता, जिलाप्रभारी कांग्रेस पंचायत चुनाव