स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा
आयुर्वेदिकअस्पताल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। भामाशाह अशोक कुमार गर्ग के सहयोग से बुधवार को कस्बे आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के मिश्रण से बना काढ़ा पिलाया गया।
आयुर्वेदिक चिकित्सक हेमलता सारस्वत ने बताया सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक सरकारी गैर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा सहित लगभग तीन हजार व्यक्तियों ने कतार में लगकर काढ़ा पीया। अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सक योगेश मेहरा यशोनंदन सहित काफी संख्या सेवाभावी लोगों ने योगदान दिया।
बूंदी.मंडावराआयुर्वेद औषधालय की ओर से स्वाइन फ्लू सहित अन्य मौसमी बीमारियों से आमजन को बचाने के लिए औषधियों से निर्मित काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. सुनील कुशवाह ने बताया कि सीनियर सैकंडरी स्कूल के सहयोग से ढाई सौ बच्चों सहित 400 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। गुरुवार शुक्रवार को भी औषधालय परिसर में दवा काढ़ा पिलाया जाएगा। सामान्य अस्पताल में संचालित राजकीय होम्यो चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू रोग की रोकथाम के लिए होम्योपैथिक दवा पिलाई गई। इसमें होम्योपैथिक चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्यारा सिंह, डॉ. रणवीरसिंह, डॉ. भूपेंद्रसिंह ने सहयोग किया। आढ़तिया संघ एवं रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को बूंदी कृषि उपज मंडी स्थित आढ़तिया संघ कार्यालय के बाहर स्वाइन फ्लू प्रतिरोधक दवा पिलाई गई। आढ़तिया संघ अध्यक्ष केके पोद्दार ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे दवा पिलाई गई। यहां 8 से 10 हजार लोगों को दवा पिलाई गई। इस दौरान सचिव पदम जैन, संरक्षक गणेशलाल शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश समदानी, अशोक गर्ग, गोविंद सोमाणी, राजेश गर्ग, हम्माल संघ अध्यक्ष कान्हा गुर्जर, राजू, शंभू, मुकेश, कैलाश राठौर, लोकेश विजय, सत्यनारायण, ओमप्रकाश शृंगी, रोटरी क्लब सचिव लोकेश ठाकुर, महेंद्रकुमार जैन, केसी वर्मा, त्रिलोकचंद जैन, सोनू छाजेड़ सहित व्यापार संघ चावल उद्योग संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए बुधवार को बालचंदपाड़ा स्थित श्रेणी आयुर्वेद अस्पताल में आमजन को औषधियों से निर्मित काढ़ा पिलाया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णानंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को भी सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक शाम चार बजे से छह बजे तक काढ़ा पिलाया जाएगा।
नैनवां.आयुर्वेदऔषधालय में स्वाइन फ्लू बचाव एवं उपचार के लिए तीसरे दिन बुधवार को भी हर्बल काढा पिलाया गया। डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि काढा पीने वालों में नागरिक, स्कूली बच्चे आसपास के ग्रामीण शामिल है।
बूंदीका गोठड़ा. बुधवारको आयुर्वेद चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद चिकित्सक कृष्ण मुरारी रेवाल ने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए गुरुवार को भी काढा पिलाया जाएगा। इस अवसर पर विष्णु सैन, मोहन चंदेल, भगवान, हीरालाल, मनोज चंदेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जजावर.स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग समाज सेविकाओं के सहयोग से काढ़ा पिलाया गया। यह जानकारी समाजसेवी महावीर जैन ने दी। वही डॉ. आशीष व्यास प्रधानाध्यापक सत्यनारायण महावर ने डिवर्मिग की गोलियां छात्रों को खिलाई।
बूंदी का गोठड़ा। आयुर्वेदिक अस्पताल में काढा पिलाते हुए।
सुमेरगंजमंडी। आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में काढ़ा पिलने के लिए लगी कतार।
कापरेन। अस्पताल परिसर में काढ़ा पीते लोग।