करंट की चपेट में आकर किशोर झुलसा
कापरेन| नयागांवनिवासी कांतिलाल नायक (16) पुत्र ओमप्रकाश शनिवार शाम बिजली के पोल पर तार तोड़ते समय करंट लगने से झुलस कर नीचे गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम गांव में लाइट नहीं रही थी। ग्रामीणों के कहने पर कांतिलाल पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी बीच बिजली चालू होने से वह करंट से झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। इससे एक हाथ पैर फेक्चर हो गया और अन्य जगह चोटें आई। दुर्घटना के बाद घायल को परिजन कापरेन अस्पताल ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि कांतिलाल का एक हाथ झुलसने चोट लगने से कट गया है। घायल के पर्चा बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।