हमले के आरोपी पकड़े
कापरेन. मारपीटजानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिग्विजयसिंह ने बताया कि रात को खेत पर रखवाली कर रहे बद्रीलाल गुर्जर के साथ धारदार हथियार से मारपीट करने के मामले में ढीकोली निवासी चौथमल गुर्जर, बनवारी गुर्जर, मुकेश गुर्जर झरण्या की झोपडिय़ा निवासी सत्यनारायण गुर्जर को रविवार को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बद्रीलाल का कोटा में उपचार चल रहा है।