पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया के लिए हंगामा, चक्काजाम किया

यूरिया के लिए हंगामा, चक्काजाम किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरियाकीमांग को लेकर रविवार को किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर हाइवे पर चक्काजाम का प्रयास किया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों, कांग्रेसजनों को पर्याप्त मात्रा में खाद पहुंचने आश्वासन दिया। इसके बाद चक्काजाम टाल दिया गया। दोपहर बाद थाना परिसर पर किसानों को कतारों में लगाकर पासबुक के आधार पर 2100 कट्‌टे खाद का वितरण किया गया।

रविवार सुबह किसान खाद लेने के लिए मार्केटिंग सोसायटी के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी के नेतृत्व में खाद की मांग को लेकर चक्काजाम के लिए इकट्‌ठे हो गए। सुबह माकेर्टिंग व्यवस्थापक यहां पहुंचे और गेट खोलने लगे, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पूर्व में रखे 180 कट्‌टे यूरिया के बिल यहां नहीं काटे जाएं और ही कार्यालय खोला जाए। इसे लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। हंमामे के दौरान व्यवस्थापक बीएल नामा के साथ धक्का-मुक्की कर दी जिससे व्यवस्था बिगड़ गई। सूचना मिलने पर थानाधिकारी दिग्विजयसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे किसानों को हटवाया। यहां से सभी किसानों को थाना परिसर के खेल मैदान में कतारें लगाई गई। दोपहर करीब दो बजे बाद खाद पहुंचने पर प्रति किसान पांच-पांच कट्‌टे दिए गए।

कांग्रेसकार्यकर्ता करते रहे विरोध: पर्याप्तखाद की मांग को लेकर माकेटिंग के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रकट करते रहे। इस दौरान राजपाल शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रवीण पाटौदी, मुकेश बोहरा, अरुण मीणा, पुष्पचंद मीणा, धनराज मीणा, रामकिशन तिवारी मौजूद थे। कांग्रेसजनों ने एसडीएम से शनिवार को दुघर्टना के दौरान जान गंवाने वाले किसान खेमराज मीणा के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही दो मिनट का मौन रखा। शेषपेज 16 पर...

कापरेन। किसानों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते एसडीएम।

कापरेन। खाद लेने के लिए कतार में बैठे किसान।