कापरेन में 22 किलो पॉलीथिन जब्त
कापरेन. सरकारद्वारा चलाए जा रहे पॉलीथिन बैग निषेध पखवाड़े के तहत सोमवार को केपाटन धनराज शर्मा और कापरेन नायब तहसीलदार आरपी रावत के सानिध्य में नगर पालिका की दो टीमों ने मुख्य बाजार से 22 किलो 380 ग्राम पॉलीथिन जब्त की। पहली टीम नायब तहसीलदार रावत के सानिध्य में शहर के चुडीबाजार, गांधी व्यास, चौमुखा बाजार में और दूसरी टीम तहसीलदार धनराज शर्मा के सानिध्य में शक्ति चौराहा, अस्पताल चौक, बोरदामाल चौराहा, हाट स्थल पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान पुलिस जाब्ता मौजूद नहीं होने से टीम में मौजूद कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।