पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में हंगामा कर रहे 3 लोग शांतिभंग में गिरफ्तार

अस्पताल में हंगामा कर रहे 3 लोग शांतिभंग में गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीटमें घायल गरजनी निवासी बजरंगलाल मीणा से अस्पताल में मिलने आए परिजन ठंडीराम मीणा, नरेश मीणा प्रमोद मीणा ने नशे में हंगाम कर दिया। इस पर पुलिस ने तीनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

उधर, ठंडीराम के पिता रमेशचंद मीणा ने पुलिस पर थाने में बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री और एसपी को ज्ञापन भेजा। इसमें मारपीट करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहले से मारपीट के मामले में तलाश चल रही थी। रविवार को शराब के नशे की हालत में अस्पताल में मिलने पर उत्पात मचाने, मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस पर लगाए आरोप निराधार है।