खाद के साथ अटैचमेंट, एसडीएम से शिकायत
धक्का-मुक्की से थाने की दीवार टूटी
नैनवां में दो-दो बैग मिला यूरिया कई किसान लौटे खाली हाथ
देई में खाद लेने के लिए हुजूम उमड़ा
केशवरायपाटन. खादके साथ अटैचमेंट देने की रोक के बावजूद खाद डीलर द्वारा महंगा अटैचमेंट देने को लेकर नाराज किसानों ने सोमवार को एसडीएम से शिकायत कर रोक लगाने की मांग की है।
उपखंड मुख्यालय पर खाद की कमी से जूझ रहे किसानों ने कहा कि गेहूं की फसल में खाद की आवश्यकता होने खाद की कमी के कारण खाद डीलर मनमर्जी कर रहे है। किसानों ने कलेक्टर को एसडीएम के नाम सोमवार को दिए ज्ञापन में लिखा कि भारत खाद डीलर द्वारा दोपहर को पेट्रोल पंप के पीछे लाइन लगाकर अटेंचमेंट लेने पर ही प्रत्येक किसानों को पांच-पांच कट्टे यूरिया खाद वितरित किया गया है। अटेंचमेंट नहीं लेने पर खाद देने से साफ मना कर दिया। ईश्वरनगर गांव की महिला किसान सोहनी बाई मीणा, किसान नरेश मीणा, बिशनंसिंह सरदार आदि ने कहा कि फसलों के दाम पहले ही कम हो गए है। ऐसे में समस्या गई है और प्रशासन की अनदेखी से मजबूरी में खाद के साथ 90 रुपए का अटेंचमेंट लेना पड़ रहा है। सब कुछ जानते हुए प्रशासन कृषि विभाग चुप्पी सादे बैठा हुआ है।
प्रशासनके खिलाफ की नारेबाजी
खादके साथ महंगा अटैचमेंट देने को लेकर खाद लेने आए कई किसानों ने सोमवार दोपहर को खाद डीलर के खिलाफ रोष जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसान रामावतार मीणा जलोदा ने कहा कि किसान खाद के लिए मारे-मारे फिर रहे है और सरकार के जनप्रतिनिधि किसानों की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है।
कापरेन। खाद के लिए धक्का-मुक्की से थाने की दीवार टूट गई। इस दौरान किसानों को हटाता पुलिसकर्मी।
केशवरायपाटन। यूरिया के साथ दिए अटैचमेंट को दिखाती महिला।
कापरेन। खाद नहीं मिलने से अधिकारी को खरी-खोटी सुनातीं नाराज महिलाएं। इस दौरान हंगामा भी हुआ।
देई। नैनवां क्रय-विक्रय सहकारी समिति में 1120 खाद के कट्टे पहुंचे। इस दौरान कतार में लगे किसान।
नैनवां। शहर में दो खाद विक्रेताओं के पास 1080 बैग यूरिया पहुंचा। खाद लेने के लिए कतार में खड़े किसान।