वाहन की टक्कर, पोल क्षतिग्रस्त
कापरेन. शहरके हाट चौराहे पर रविवार रात को वाहन की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि जब ये हादसा हुआ उस समय लोगों की आवाजाही नहीं थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। पोल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। वहीं, ग्रामीणों को रातभर परेशान होना पड़ा। सोमवार को विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नया पोल लगाया गया।
हाट स्थल पर नया पोल लगाते विद्यतुकर्मी।