बैंक के ताले तोड़े, चोरी का प्रयास
कापरेन. शहरके कोटा-लाखेरी मार्ग पर स्थित बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक के रविवार रात चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सेामवार सुबह साढ़े नौ बजे बैंक मैनेजर एवं अन्य कर्मचारी बैंक पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली।
बैंक मैनेजर अणदीलाल मीणा ने बताया कि सोमवार ड्यूटी पर पहुंचे तो चैनल गेट की कुंडी मुड़ी हुई थी ताला टूटा मिला। बैंक के अंदर पहुंचे तो दूसरे गेट के भी ताले टूटे थे। इसकी सूचना पुलिस दी और रिपोर्ट दर्ज करवाई। थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शहर में कई बैंक शाखाएं हंै, लेकिन रात को चौकीदार की व्यवस्था नहीं होने से घटना हो रही है।