पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया के लिए थाने की बाउंड्री के बाहर लगी भीड़

यूरिया के लिए थाने की बाउंड्री के बाहर लगी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन| एकमहीने से जिले में खाद की किल्लत बनी हुई है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विधायक अशोक चांदना भी कलेक्टर से सुधार की मांग कर चुके हैं। वहीं, किसानों महिलाओं ने भी हाइवे जाम लगाकर खाद की मांग की थी। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। कापरेन में सोमवार को 1400 कट्‌टे यूरिया आया। जिसे लेने के लिए किसानों और महिलाओं की भीड़ लग गई। हालात यह हो गए कि खाद लेने के लिए धक्का-मुक्की हो गई और थाने की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ काे दो कतारों में बांटा। फिर एक-एक कर किसानों को खाद बांटी गई। फिर भी कई किसानों को खाद नहीं मिली। वहीं, केशवरायपाटन में यूरिया के साथ अटैचमेंट दिया जा रहा है। (विस्तृत खबर पेज-14 पर)