- Hindi News
- प्रभारी सचिव का घेराव, कलेक्टर का फूंका पुतला
प्रभारी सचिव का घेराव, कलेक्टर का फूंका पुतला
जिलामुख्यालय के परकोटे में बाहर की कॉलोनियों में व्याप्त पेयजल समस्या थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अधिकारी भी इसके प्रति गंभीर नजर नहीं रहे हैं। बुधवार को गुस्साए लोगों ने कलेक्टर का पुतला फूंका और कलेक्ट्रेट में प्रभारी सचिव पी.के.गोयल का घेराव कर अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई।
गौरतलब है कि पेयजल समस्या के कारण कॉलोनियों के लोगों ने 4 दिन पहले पीएचईडी, कलेक्टर नगरपरिषद के अधिकारियों को अवगत कराया। समस्या हल नहीं होने पर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रतिदिन नारेबाजी प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को भी शहर के कई मोहल्लों में पानी सप्लाई नहीं होने पर युवकों का गुस्सा फूट पड़ा और पुराने नगरपालिका भवन के सामने कलेक्टर का पुतला फूंका। इससे पूर्व युवकों ने कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
शहर निवासी ऋषि शर्मा, रोहित, चीना सेठी, गौरव शर्मा, लोकेश शर्मा, कृष्णा चतुर्वेदी, नवीन, रौनक चतुर्वेदी, अभि शर्मा, गुलाब, देवेंद्र सिंह, गौरव, मोहित आदि ने बताया कि शहर के चौबे पाड़ा, चिकना फर्श, बारी पाड़ा, सीता बाड़ी, फूटाकोट आसपास के कई मोहल्लों में चार दिन से नलों में पानी नहीं रहा है। इस क्षेत्र में तो कोई हैंडपंप है और ना ही कुआं। ही टैंकरों से पेयजल सप्लाई की जा रही है। इस कारण लोगों को दूसरे मोहल्लों में निजी बोरिंगों से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
जिलाप्रभारी सचिव को दिया ज्ञापन : तांबेकी टोरी निवासी गोविंद, महेन्द्र, बृजेश, ऋषिराज, गोपाल शर्मा, गोविंद शुक्ला, कमल गौतम, दुर्गेश सहित कई महिलाओं ने जिला प्रभारी सचिव को ज्ञापन देकर बताया कि मोहल्ले में एक वर्ष से नलों में गंदा पानी रहा है और वह भी मात्र 10-15 मिनट के लिए। पांच दिन से तो वह भी नहीं रहा है। इस बारे में जलदाय विभाग, नगरपरिषद के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन नतीजा सिफर। इस दौरान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में चूड़ियां लहराते हुए कहा कि अगर अधिकारी कुछ नहीं कर सकते तो चूड़ियां पहनकर बैठ जाएं। जैसे ही महिलाएं नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के पोर्च में पहुंची तो सभागार में चल रही बैठक से मंडरायल तहसीलदार बाहर आए और शांत रहने को कहा, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं और कलेक्टर प्रभारी सचिव से मिलने पर अड़ी रहीं। बाद में करौली उपखंड अधिकारी आए और समस्या बताने को कहा तो महिलाओं ने मना कर दिया। आखिर में कलेक्टर बैठक से बाहर आए और महिला-पुरुषों की सार्वजनिक रूप से समस्या सुनने के बजाय उन्हें अपने चैंबर में ले जाकर समस्या सुनी।
कलेक्ट्रेट में पेयजल समस्या से त्रस्त आक्रोशित महिला पुरुषों ने प्रशासनिक अधिकारियों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि खुद तो फिल्टर का पानी पी रहे हैं और शहर की जनता को गटर का बदबूदार पानी पिला रहे हो। इस बारे में कई बार बताने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
करौली. मोहल्लोंमें पानी संकट से आक्रोशित लोगों ने फूंका कलेक्टर का पुतला।