- Hindi News
- प्रधान डॉ. वंदना बेनीवाल ने संभाला कार्यभार
प्रधान डॉ. वंदना बेनीवाल ने संभाला कार्यभार
हिंडौन सिटी| पंचायतसमिति की नवनिर्वाचित प्रधान डॉ.वंदना बेनीवाल ने बुधवार को पंचायत समिति में प्रधान पद का कार्यग्रहण किया। इस अवसर पर करौली के विधायक दर्शन सिंह गुर्जर एवं निवर्तमान प्रधान कृपाल मीना के साथ काफी संख्या में कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। पंचायत समिति में प्रधान पद की चेयर पर सुबह 9 बजे बैठने से पहले नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. वंदना बेनीवाल ने पूजा-अर्चना की। पं. राधेश्याम शर्मा ने पूजा अर्चना कराई।
पंचायत समिति के विकास अिधकारी नंदलाल शर्मा ने कार्यग्रहण रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद निवर्तमान प्रधान कृपाल मीना एवं समाजसेवी महेश बेनीवाल ने प्रधान बेनीवाल का स्वागत किया। इसके अलावा करौली के विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने भी प्रधान डॉ. वंदना बेनीवाल को कार्यग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी। विधायक गुर्जर का इस मौके पर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोलंकी, रविन्द्र बेनीवाल, लेखेन्द्र चौधरी, नफीस अहमद, लाजपत गुर्जर, पंचायत समिति की उपप्रधान मनका बाई एवं पंचायत समिति के कई सदस्य सरपंच मौजूद थे। सभी ने कार्यग्रहण करने पर नवनिर्वाचित प्रधान बेनीवाल को शुभकामनाएं दी। कार्यग्रहण करने के बाद प्रधान बेनीवाल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं पेयजल, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा आदि के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी ऐसी समस्याओं के लिए हर दिन हिंडौन आकर अफसरों के चक्कर काटते हैं। इसके बाद भी लोगों की समस्याआंे का समाधान नहीं हो पाता है। यहां तक कि आम रास्ते जैसी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी कई बार ग्रामीणों को चक्कर काटने पड़ते है। ग्रामीणों की जनसमस्याओं का निस्तारण कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इसके लिए पंचायत समिति में अलग से जनसमस्या निस्तारण कक्ष स्थापित किया जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का इन्द्राज कर प्राथमिकता के साथ उनका समाधान कराया जा सके। पंचायत समिति की प्रत्येक माह होने वाली साधारण सभा की बैठकों में लोगों की जनसमस्याओं को प्रस्तुत कर समाधान कराया जाएगा।
हिंडौन सिटी. कार्यग्रहणके बाद पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. वंदना बेनीवाल का स्वागत करते निवर्तमान प्रधान कृपाल मीना एवं समाजसेवी महेश बेनीवाल एवं अन्य।