महिला को मारपीट कर खिलाया जहर
भास्कर न्यूज | हिंडौन ग्रामीण
गांवटोडूपुरा निवासी एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसे पीहर में छोड़ गए। विवाहिता को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर पुलिस ने विवाहिता के बयान लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
सदरथाने के एएसआई बाबूलाल मीना ने बताया कि टोडूपुरा निवासी पिंकी उर्फ रंजीता मीना (30) प|ी संजीव मीना ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में बड़ापुरा बहावली हाल चौबे कॉलोनी (करौली) के संजीव मीना से हुई थी। दहेज की मांग पर ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते रहे। 5 लाख रुपए, जेवर कार की मांग पूरी नहीं करने पर मंगलवार को पति संजीव मीना, सास लखनबाई, ससुर कुंजीलाल देवर राजीव मीना ने मारपीट की और उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। बाद में बेहोशी की हालत में जीप से पीहर टोडूपुरा छोड़ गए। वहां विवाहिता के परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता ने बताया कि उसकी 7 वर्षीय पुत्री सगुन, 5 वर्षीय सजल एक वर्षीय पुत्र तेजस को भी अलग कर दिया है। उसके पुत्र एवं पुत्री ससुराल में ही हैं। उसका पति संजीव दूसरी शादी करने की धमकी देकर आए दिन उससे मारपीट करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्घटनाओंमें 3 जख्मी : गांवमोहनपुर निवासी परसुराम की 4 वर्षीय पुत्री मगना वाहन की टक्कर से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जयपुर रेफर कर दिया। बड़ी बाखर का दीपेन्द्र सिंह वाहन दुर्घटना में घायल हो गया। जाट की सराय की बालिका सीमा सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंडौन सिटी. प्रताड़ितकी गई टोडूपुरा निवासी महिला पिंकी उर्फ रंजीता मीना।