सिपाही चालक भर्ती का परिणाम जारी
करौली | एसपीयोगेश यादव ने बताया कि कांस्टेबल सामान्य के 114 पद एवं कांस्टेबल ड्राइवर के 9 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जून 2014 में आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा में 10962 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 888 अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनका वर्ग वार विवरण सहित परीक्षा परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के संबंध में पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिलने पर उपलब्ध करा दी जाएगी।