पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िववाहिता का गला घोंटा

िववाहिता का गला घोंटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतका के पिता ने दर्ज कराया हत्या का केस, पुलिस ने जांच करते हुए कई लोगों से की पूछताछ

कार्यालयसंवाददाता | हिंडौन सिटी

बाजनारोड के रेलवे फाटक के पास इंदरकापुरा में रह रही एक 30 वर्षीय महिला की रात्रि को किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका एक 10 वर्षीय पुत्र की मां थी और उसके पति की मौत करीब 10 वर्ष पहले हो चुकी है। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतका के पिता ने हत्या के आरोप की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डीएसपी अर्जुन सिंह ने बताया कि हिंडौन की जाटव बस्ती के निवासी भूर सिंह जाटव ने पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी कि बाजना रोड के रेलवे फाटक के पास इंदरकापुरा में रह रही उसकी पुत्री की किसी ने हत्या कर दी है। इस सूचना पर डीएसपी अर्जुन सिंह के साथ थाने के उपनिरीक्षक रामदयाल, एएसआई रामस्वरुप सिंह जादौन पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि मृतका कमला जाटव (30) का शव उसके कमरे के बेड पर उल्टा पड़ा हुआ था। इसका मुंह तकिया से दबा हुआ था और चुनरी से ढका था। गले पर नाखून के निशान भी पाए गए। कमरे में देशी शराब ढोला मारु के चार पव्वों के साथ सिगरेट और बीड़ी के टुकड़े, नमकीन तथा गुटखा के खाली पाउच पड़े हुए थे।

मृतका अपनी बड़ी बहन लक्ष्मीदेवी (32) के साथ अलग-अलग मकान मंे इंदरकापुरा में रहती थी। वह अपने घर के बाहर बनी दुकान में हौजरी का सामान बेचती थी। उसका 10 वर्षीय पुत्र राजकुमार हिंडौन के इंग्लिश स्कूल में पढ़ता है। पुलिस ने मृतका की बहन लक्ष्मीदेवी , पुत्र राजकुमार एवं अन्य लोगों से इस संबंध में पूछताछ शुरू की है। मृतका के पिता जाटव बस्ती हिंडौन निवासी भूर सिंह जाटव ने इस संबंध मेंे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उल्लेख किया कि अज्ञात व्यक्ति ने कमला की गला दबाकर हत्या कर दी।

मृतकाको देख रोने लगा करौली का युवक

पुलिसने बताया कि मृतका कमला जाटव के शव को जब पुलिस पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल ला रही थी, तब करौली के चटीकना का निवासी सतीश पुत्र छगनलाल रोने लगा। इस पर पुलिस को आश्चर्य हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सतीश ने मृतका से अपने नजदीकी रिश्ते बताए। पुलिस को यह भी बताया कि वह मृतका को करीब साढ़े 3 वर्ष से जानता है। दूसरी ओर मृतका के पिता ने थाने में दर्ज कराई र