पर्यावरण संरक्षण के िलए लगाए पौधे
हिंडौन सिटी| अदालतपरिसर में शनिवार को सघन पौधरोपण का कार्य किया गया। इसमें 51 पौधे लगाए गए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेश मगतानी एवं अन्य न्यायिक कर्मचारियों वनविभाग के कर्मचारियों ने उपस्थित होकर पौधरोपण किया।
ताल्लुका विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अदालत परिसर में सघन पौधरोपण का कार्य किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेश मगतानी ने इस पौधरोपण की शुरुआत करते हुए अदालत परिसर में पौधे लगाए। वनविभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि कुश कुमार बेनीवाल ने बताया कि अदालत परिसर में पौधरोपण अभियान के तहत 51 पौधे लगाए गए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेश मगतानी ने पौधरोपण को पर्यावरण के लिए अति महत्वपूर्ण बताया।
श्रीमहावीरजी|कस्बेके सिविल न्यायालय के नवीन भवन परिसर में ताल्लुका विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को पौधरोपण किया गया। सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण मुरारी जिंदल एवं वनकर्मियों ने 151 पौधे लगाए। पौधरोपण की शुरुआत न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण मुरारी ने न्यायालय भवन परिसर में कल्पवृक्ष का पौधा लगाकर की। इस अवसर पर फोरेस्टर कंचन लाल मीणा, मुरारीलाल शर्मा, शिवचरण, महेश शर्मा, प्रेम सिंह, रामसिंह, भजन आदि मौजूद थे।
सलेमपुर|वनविभाग की ओर से शनिवार को कई सरकारी कार्यालय के प्रांगणों में वन विभाग के कर्मचारियों अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने उप तहसील कार्यालय, पशु चिकित्सा केन्द्र अन्य सरकारी कार्यालयों में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अनूप सिंह, अमर सिंह, केदार, नीलम बैरवा, गजानंद शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
करौली|राउमाविराजौर के प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में पवन कुमार, भुवनेश, खुशीराम, गोविंदा जाटव, विष्णु भोला सैन ने पौधरोपण िकया।