- Hindi News
- शिविर में भामाशाह कार्ड बनवाने से वंचित रहे लोग
शिविर में भामाशाह कार्ड बनवाने से वंचित रहे लोग
नादौती| जीतकीपुरशिविर में 300 से अधिक भामाशाह कार्ड बनवाने से वंचित रहे लोगों ने शनिवार को तहसीलदार बाबूलाल शर्मा को ज्ञापन दिया। पंडित जगदीश शर्मा आदि ने बताया कि शिविर में शुक्रवार को एसडीएम भगवतसिंह देवल ने वंचित रहे लोगों के भामाशाह कार्ड 13 सितंबर को बनाने का निर्देश कम्प्यूटर ऑपरेटरों को दिया था। इसके बावजूद भी रात को ही मशीन लेकर चले गए।
वार्डपंच मुकेश सैनी, महेन्द्रसिंह, शंकरसिंह, रामवतार कोली ने बताया कि सैकड़ों व्यक्ति दिल्ली, जयपुर आदि शहरों में मजदूरी करते हैं, कार्ड बनवाने के लिए आए थे। ग्रामीणों ने पुन: शिविर लगाकर वंचित रहे लोगों के भामाशाह कार्ड बनवाने का आग्रह किया।
मीटविक्रेताओं को नोटिस
हिंडौन सिटी| करौलीके मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कजोड़मल जांगिड़ ने मीट का कारोबार करने वाले 13 जनों को नोटिस जारी किए हैं। मीट विक्रेताओं से नोटिस में कहा गया है कि खाद्य व्यापार अनुज्ञापत्र के बिना मीट का कारोबार अवैधानिक है।
जिनको नोटिस जारी हुए हैं, उनमें महताबपुरा मजीद पशुवध गृह, कसाई पाड़ा का शाह मीट शॉप, हकीम मीट शॉप, रफीद मीट विक्रेता, रेहान मीट शॉप, इस्लाम मीट शॉप, शोकत मीट शॉप, सिराज मीट शॉप, वकील मीट शॉप, पीरन मीट शॉप, व्यानिया पाड़ा का लाला मुर्गा शॉप, शाकिर मीट हाउस मोसीन मुर्गा शॉप शामिल हैं।