संस्कृत स्कूलों के िवजेता पुरस्कृत
भास्कर न्यूज | करौली ग्रामीण
राउप्राविसंविरतियापुरा में शनिवार को 5 दिवसीय संस्कृत शिक्षा संभाग स्तरीय उच्च प्राथमिक छात्र वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता का संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक बहादुर सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में समापन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर अतर सिंह मेवला ने विजेता उपविजेता छात्रों को पुरस्कृत किया।
मेवला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज संस्कृत स्कूलों का स्थान अंग्रेजी स्कूलों ने ले लिया है। अभिभावकों का संस्कृत स्कूलों की तरफ रुझान कम है लेकिन भारतीय संस्कृति में आज भी संस्कृत का उच्च स्थान है। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और संस्कृत से ही अन्य भाषाओं का उदय हुआ है। संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे सौभाग्यशाली है। शिक्षा कोई भी हो उसी से सम्मान मिलता है और सम्मान से ही आदमी बड़ा बन सकता है। इसलिए लगातार पढ़ाई करनी चाहिए वहीं स्वास्थ्य के लिए खेल भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से भी छात्रों का समय-समय पर मार्ग दर्शन करने की अपील की। इससे पूर्व 9 सितम्बर से 13 सितम्बर तक आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में विजेता उपविजेता छात्रों को मुख्य अतिथि अतर सिंह मेवला, संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक बहादुर सिंह गुर्जर, कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि संभागीय शिक्षा अधिकारी गोपाल शर्मा, दिनेश चंद मीणा, मासलपुर नायब तहसीलदार संपन्नलाल मीणा, सरपंच सरुपी सिंह गुजर्र ने पुरुस्कृत किया। वहीं रतियापुरा विद्यालय प्रधानाचार्य केन्द्राधीक्षक कविता पवार ने बाहर से आए हुए सभी अध्यापकों को स्मृति चिन्हे भेंट किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया और अतिथियों के स्वागत में छात्राओं ने स्वागत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अतिथियों के साथ ही केन्द्राधीक्षक कविता पवार, सहायक विभागीय अधिकारी विष्णु जोशी, पर्यवेक्षक कैलाश चन्द गुप्ता,पूरण चन्द शर्मा, मुख्य निर्णायक दिनेश चन्द शर्मा, हरेन्द्र चौधरी, रामचन्द सिंह राजपूत, विनोद शर्मा तेजराम मीणा का भी माला पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया।
करौली. राउप्रासंविरतियापुरा में 5 दिवसीय उच्च प्राथमिक छात्रवर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर अतर सिंह मेवला।