पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांचरौली हिंडौन ग्रामीण| राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल में जिला समान परीक्षा

कांचरौली/ हिंडौन ग्रामीण| राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल में जिला समान परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांचरौली/ हिंडौन ग्रामीण| राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल में जिला समान परीक्षा समिति की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परीक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रधानाचार्य वल्लभ राम लहकोडिया ने बताया कि बैठक में अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्रों की आवश्यकता का आंकलन करते हुए करौली जिले के सभी राजकीय एवं निजी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों के संस्था प्रधानों से छात्र नामांकन सूचना निर्धारित प्रपत्र में संयोजक जिला समान परीक्षा कांचरौली के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य को 25 सितंबर तक भिजवाने को कहा गया है। बैठक में निजी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराने का भी निर्णय लिया गया।

रामलीलाकमेटी की कार्यकारिणी

हिंडौन सिटी|श्री गुप्तेश्वररामलीला एवं दशहरा कमेटी कार्यकर्ताओं की शनिवार को एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में तोताराम धाकड़ को संरक्षक, प्रवीण अग्रवाल को अध्यक्ष, अशोक शौकी, नरेन्द्र धाकड़ विशाल चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, बबली चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष, केशव पंडित को सचिव, अरविंद सिंहल को सहसचिव, दीपक पंडा, जीतू तंवर को सह संरक्षक, लक्ष्मण शर्मा, भगवान तिवाड़ी को व्यवस्थापक, मुकेश काका को डायरेक्टर, पंकज गोयल कुलभूषण को संगठन मंत्री तथा एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका को मंच संचालक बनाया गया है। बैठक में नवरात्रों में रामलीला का आयोजन करने एवं दशहरा पर्व मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

हरमाह जाएगी गोवर्धन के लिए बस

कुड़गांव| श्रीगोवर्धन सेवा समिति के तत्वाधान में मंडावरा बस स्टैंड से हर माह श्री गोवर्धन धाम के लिए बस जाएगी। समिति सदस्य श्रीकृष्ण वल्लभ गुप्ता ने बताया कि बस द्वारा यात्रियों को गोवर्धन, वृंदावन एवं मथुरा के दर्शन कराए जाएंगे। बस की शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी।

परीक्षा समिति की बैठक में कई निर्णय

न्यूज इन बॉक्स