पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवकास के िलए िहंदी भाषा के अिधकािधक उपयोग पर जोर

िवकास के िलए िहंदी भाषा के अिधकािधक उपयोग पर जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल पर ताला लगाकर भाग गया संचालक

मासलपुर| हिन्दीमातृ भाषा है इसे जीवंत रखने के लिए सरकारी कामकाज में अिधकािधक अपनाने की जरूरत है, तभी देश में हिन्दी को सम्मान का सही दर्जा मिल सकता है। यह बात राउमावि के प्रधानाचार्य जयसिंह मीणा ने विद्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में कही।

व्याख्याता भगवत प्रसाद कौशिक ने कहा कि आजादी के बाद हिन्दी को वह स्थान नहीं मिला है जो मिलना चाहिए आज देश में अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव से भारतीय संस्कृति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए हिन्दी दिवस पर यह सोचने की जरूरत है कि हिन्दी को सही स्थान मिलना चाहिए।

िहंदी दिवस समारोह में शिक्षक शिवलाल जाटव, विष्णु चंद पाठक, कृष्णकुमार, गजानंद वर्मा, वंदना शर्मा, मधुबाला मोदी, भरतलाल मीणा, सहायक कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामानंद शर्मा एवं विद्यालय के छात्र दुर्गेश शर्मा, लोकेश, अजय एवं कल्पना माली ने भी हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके सम्मान तथा अिधकािधक उपयोग की बात कही।