दानालपुर में कक्षाकक्ष का उद्घाटन
श्रीमहावीरजी| दानालपुरमें रविवार को हिंडौन विधायक राजकुमारी जाटव ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। विधायक ने किसान सेवा केन्द्र, राजकीय माध्यमिक स्कूल के नवीन भवन का उद्घाटन करने के साथ अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारी बैंक करौली के चेयरमैन गोपाललाल मीणा, विधायक प्रवक्ता ब्रह्म सिंह कसाना, ओमप्रकाश चौधरी भी मौजूद थे। दानालपुर में अंबेडकर पार्क समिति की ओर से पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की लगाई गई प्रतिमा का अनावरण करने के बाद विधायक जाटव ने कहा कि ग्रामीणों को भाईचारे के साथ रहना चाहिए। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से दलितों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने अंबेडकर पार्क का विकास करवाए जाने का आश्वासन दिया। अंबेडकर प्रतिमा के अनावरण के बाद विधायक ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र में बनाए गए किसान सेवा केन्द्र एवं दानालपुर के राजकीय माध्यमिक स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
श्रीमहावीरजी. दानालपुरके राजकीय स्कूल में कक्षा कक्ष का उद्घाटन करतीं विधायक राजकुमारी जाटव।