- Hindi News
- थाने में झूठी िरपोर्ट दर्ज कराने वालों पर अब होगी कार्रवाई
थाने में झूठी िरपोर्ट दर्ज कराने वालों पर अब होगी कार्रवाई
करौली | थानेमें झूठे परिवाद दर्ज कराना अब लोगों को भारी पड़ेगा। पुलिस ऐसे मामलों को केस ऑफिसर स्कीम में दर्ज कर कोर्ट में पेश करेगी। इस स्कीम के तहत कोर्ट ने कई मामलों में झूठे परिवाद दर्ज कराने वालों को अर्थदंड से दंडित किया है। एसपी योगेश यादव ने बताया कि थानों में झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कोर्ट से सजा दिलवाने के लिए प्रकरणों को केस ऑफिसर स्कीम में लिया जाएगा।
अबतक इन्हें किया दंडित : एसपीने बताया कि झूठे मामले दर्ज कराने वाले 6 मामलों में कोर्ट ने सजा सुनाई है। राजंती जाटव निवासी मरौना ने मंडरायल थाने पर छेड़छाड़ मारपीट का झूठा मामला दर्ज कराया। सुनीता जाटव निवासी मरौना ने भी मंडरायल थाने में मारपीट चोरी का झूठा प्रकरण, शीला राजपूत निवासी जखोदा मोड़ घाटी मंडरायल ने मारपीट, चोरी छेड़छाड़, महीपत मीना निवासी खिरकन ने घर में घुसकर मारपीट, मुनेश मीना निवासी खिरकन ने मारपीट, चोरी का झूठा प्रकरण दर्ज करवाया। इन प्रकरणों में पुलिस कोर्ट में इनके खिलाफ कार्रवाई करने एवं मुकदमा चलाने के लिए इस्तगासा पेश किए। कोर्ट ने मामले सही पाए जाने पर सबको आर्थिक दंड से दंडित किया है।