शिक्षामंत्री से मिले बीएड कॉलेज संचालक
हिंडौन सिटी| पूर्वीराजस्थान बीएड कॉलेज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जयपुर में शिक्षामंत्री कालीचरण सर्राफ को बीएड कॉलेजों को जोधपुर विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षण शुल्क की प्रथम किश्त नहीं दिए जाने के मामले की शिकायत कर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षामंत्री अवगत कराया गया कि पीटीईटी जोधपुर की ओर से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभी तक बीएड कॉलेजों को शिक्षण शुल्क की प्रथम किस्त नहीं दी गई है, जिससे कॉलेजों के समक्ष वित्तीय संकट खड़ा हो गया है।
दोगिरफ्तार (करौली)| शराबपीकर मोटरसाइकल चलाते पिंटू माली नगेन्द्र सिंह को यातायात पुिलस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार 20 वाहन बिना कागजात के जब्त िकए और 9 का चालान िकया।