पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवद्यालय प्रबंधन की मनमर्जी के िखलाफ कलेक्टर से िशकायत

िवद्यालय प्रबंधन की मनमर्जी के िखलाफ कलेक्टर से िशकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके एक निजी स्कूल प्रबंधन पर मनमर्जी से शुल्क वसूलने दो छात्रों की जबरन टीसी काटने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए गुरुवार को शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, प्रशांत सारस्वत, मुकेश शर्मा, अमरसिंह तंवर, अरविंद सिंह धाबाई, मधुसूदन चरौरा, जीतेंद्र सिंह, पार्षद कुलदीप पाठक शिवकुमार शर्मा आदि ने ज्ञापन में बताया है कि चौधरीपाड़ा के शिवा एकेडमी माध्यमिक विद्यालय के संचालक ने फीस वसूलने के बाद नियम विरुद्ध दो छात्रों की टीसी काट दी। इससे अभिभावकों में गहरा रोष है। अभिभावक संस्था संचालक की पूर्व में भी कई बार शिकायत कर चुके हैं।

करौली. निजीशिक्षण संस्था संचालक की कलेक्टर से शिकायत करते भाजपाई।