पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव अधिकारों के संरक्षण की ली शपथ

मानव अधिकारों के संरक्षण की ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली | भारतनिर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के सभागार भवन में ‘मानव अधिकार जागरूकता सप्ताह’ के तहत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शमसुद्दीन खान ने सभी जिला परिषद कार्मिकों को भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त संधियों द्वारा स्वीकृत एवं अंगीकृत सभी अंतरराष्ट्रीय संधियों में वर्णित अधिकारों की वफादारी एवं सचाई का पालन, अधिकारों की रक्षा, बिना किसी भेदभाव के सभी मानव अधिकारों का आदर सम्मान करना तथा मानव अधिकारों का उल्लंघन नहीं करने सहित मानव अधिकारों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिशासी अभियंता बद्री प्रसाद शर्मा, प्रकाश मीणा, जल ग्रहण परियोजना अधिकारी मनोज बंसल, आईईसी समन्वय अजय सिंह जादौन, एमआईएस मैनेजर ज्योतिर्मय मुखर्जी, पर्यवेक्षण समन्वयक रिषी शर्मा, लेखाधिकारी गोपाल जैन सहित जिला परिषद के सभी कार्मिक उपस्थित थे।