- Hindi News
- कलेक्टर को ज्ञापन देकर अतिक्रमण की शिकायत
कलेक्टर को ज्ञापन देकर अतिक्रमण की शिकायत
करौली | चटीकनामोहल्ले के धाबाई खिड़किया निवासी एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सार्वजनिक कुआं मंदिर भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत की है। मोहल्ले के पार्षद मंजूर अहमद, दिनेश पाराशर, पूर्व पार्षद इकबाल पठान, इकरामुद्दीन, यदुवंश पाल, वीर प्रतापसिंह, अशोक कुमार पाराशर, विनोद सिंह, राजेंद्र महेरा, महेंद्र सिंह, बालकृष्ण शर्मा, रामजीलाल माली, शैलेंद्र शर्मा सहित कई लोगों ने ज्ञापन में बताया कि परशुराम धाबाई खिड़किया के पास देवादास बाबा का मंदिर सार्वजनिक संपत्ति मंदिर भूमि है। इसके पास ही सार्वजनिक कुआं है। इस पर जयसिंह सहित दो अन्य व्यक्तियों ने कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस बारे में नगरपरिषद के अधिकारियों को अवगत कराने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो शांतिभंग होने की आशंका है।