- Hindi News
- रेलवे स्टेशन पर दुरुस्त कराई सफाई व्यवस्था
रेलवे स्टेशन पर दुरुस्त कराई सफाई व्यवस्था
कार्यालय संवाददाता| हिंडौन सिटी
रेलवेकी ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर सफाई का कार्य कराया गया है।
स्वच्छता अभियान के प्रभारी एवं स्टेशन मास्टर गजानंद गुप्ता ने बताया कि एक दिन पूर्व एडीआरएम अतुल वी खरे ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था सही मिलने पर नाराजगी व्यक्त की थी। एडीआरएम के निर्देश मिलने के बाद सफाई का कार्य तेज करा दिया गया है। शनिवार को 5 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाकर रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों की सफाई का कार्य कराया गया। इसके अलावा प्लेटफार्मों पर बनी नालियों में जमा पानी की निकासी कराने के साथ पटरियों पर जमा गंदगी को भी हटवाया गया। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को गंदगी नहीं फैलाने के लिए हिदायत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर जुर्माना होगा।
बेटीबचाने का संदेश दिया
करौली| सांध्यचिराग संस्था की ओर से बेटी बचाओ, देश बचाओ का संदेश देने की मंशा लेकर शुक्रवार राजकीय कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को बेटी बचाने का संकल्प दिलाया। साथ ही रविवार को कैला मां को चढाई जाने वाली 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में प्राचार्य ने छात्राओं को बेटी बचाने का संदेश दिया। व्याख्याता रिशी शर्मा सांध्य चिराग के गोपेश शर्मा ने भी संबोधित किया।