सर्पदंश से एक की मौत
सलेमपुर| गैरईगांव में सर्पदंश से खेत में कार्य कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। गैरई सरपंच मनीष सैनी ने बताया कि गैरई निवासी केशो (45) पुत्र कन्हैया लाल माली अपने खेत पर सुबह घास खेद रहा था। इस दौरान उसे सर्प ने काट लिया। सूचना पर परिजन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे एक देवता पर ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे करौली अस्पताल ला रहे थे इस दौरान उसकी मौत हो गई।
छात्राओंको घरेलू गैस के उपयोग की जानकारी दी
सूरौठ| कस्बेके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को इंडेन सुरक्षा सप्ताह के तहत शिविर लगाकर छात्राओं को घरेलू गैस का उपयोग एवं सुरक्षा की जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य महेन्द्र यादव ने की। इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी मुकेश कुमार, दीपकराज, मगन मीणा आदि ने छात्राओं को घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग करते समय सुरक्षा बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बरतकर ही दुर्घटना को टाला जा सकता है।
श्रीराजपूतयुवा परिषद के पदाधिकारी नियुक्त
हाडौती (सपोटरा)| ग्रामपंचायत बगीदा के गांव फतेहपुर में श्रीराजपूत युवा परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमारसिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला एवं तहसील पदाधिकारी मनोनीत किए गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तहसील उपाध्यक्ष पद पर हंसराज सिंह,संगठन मंत्री धीरेन्द्र सिंह,सह संगठन मंत्री गिर्राज सिंह जादौन तथा प्रचार मंत्री पद पर सत्यवीर सिंह को नियुक्त किया गया।