- Hindi News
- पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
नादौती|तहसील कार्यालयमें शनिवार को एसडीएम भगवत सिंह देवल ने बीएलओ की मिटिंग लेकर मतदाता सूची में जो नाम दोबारा जुड़ गए है अथवा फर्जी है उनकी जांच करने का निर्देश दिया। पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किये जाने की हिदायत दी। एसडीएम ने संभागियों को बताया कि 15 अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण कार्य शुरू होगा। 18 वर्ष की आयु (1 जनवरी 2015 को ) वाले युवक युवतियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हैं। मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए कहा।
रसोईगैस सुरक्षा के उपाय बताए
कैलादेवी|जीरोता इंडेनग्रामीण वितरक की ओर से गुरुवार को बाल आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में रसोई घर सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। प्रोपराइटर निर्वेश मीणा ने रसोई गैस के उपयोग के समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। गैस सिलेण्डर के उपयोग के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चूल्हे का बटन बंद करने के साथ ही रेगुलेटर को भी बंद करने की बात कही। अगर सिलेण्डर में अचानक आग लग जाए तो उसे तुरंत बाहर खुले स्थान पर ले जाकर उसके ऊपर मिट्टी डालें, जिससे कोई हादसा नहीं हो और उसी समय गैस वितरक को इसकी सूचना देनी चाहिए।
सुगममें दर्ज मामले प्राथमिकता से निबटाए जाएंगे
करौली|जिला स्तरीयसर्तकता समिति की बैठक कलेक्टर डाॅ.बी.एल. जाटावत की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। कलेक्टर जाटावत ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सुगम एवं उनके विभाग में दर्ज प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता से करने, छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्यार्थियों के खाते में तीन दिवस में राशि जमा कराने के निर्देश दिये। ग्राम नींदर में वाल्मिकि परिवार के विद्युत कनेक्शन के प्रकरण में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर सहायक अभियंता विद्युत के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का निर्णय किया गया। स्वच्छतारथ रवाना किया
करौली|राष्ट्रीय स्वच्छताजागरूकता सप्ताह के तहत पंचायत समिति करौली प्रधान विद्यादेवी ने स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। निर्मल भारत अभियान के ब्लाॅक समन्वयक रमेशचन्द माली ने बताया कि स्वच्छता रथ यात्रा ब्लाॅक की सभी ग्राम पंचायतों से गुजरता हुआ 2 अक्टूबर को प