- Hindi News
- पुलिस महकमे में फेरबदल, 19 कांस्टेबलों के तबादले
पुलिस महकमे में फेरबदल, 19 कांस्टेबलों के तबादले
वाणिज्य प्रबंधक ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
हिंडौनसिटी| रेलवेकी ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार कोटा से आए वाणिज्य प्रबंधक के.एल.महावर एवं वाणिज्य निरीक्षक टीटी मीणा ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्टेशन अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रेलवे मंडल की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत सभी रेलवे स्टेशनों के अधीक्षकों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती को रेलवे स्टेशन पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। मंगलवार को जीआरपी चौकी के सामने की जमीन पर पड़े कचरे को हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। बताया कि विशेष सफाई अभियान में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को वाणिज्य प्रबंधक एवं वाणिज्य निरीक्षक ने हिंडौन आकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
आपराधिकमामलों मेंे चार गिरफ्तार
हिंडौन ग्रामीण| आपराधिकमामलों में फरार चल रहे चार जनांे को सदर पुलिस ने गिरफ्तार िकया है। सदरथानाप्रभारी बृजेन्द्र यादव ने बताया कि आपराधिक मामले में फरार चल रहे गुर्जर गांवड़ा के धारा सिंह मीणा अमृतलाल मीणा तथा अकबरपुरा के सलीम खां को दहेज प्रताड़ना और ऊंचेकापुरा के नरसी जाटव को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। गांव ढ़हरा में हुकमचंद जाट की सराय की 5 वर्षीय बालिका दुर्घटना में घायल हो गए।