- Hindi News
- करौली| ससेडीसरपंच द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे
करौली| ससेडीसरपंच द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे
करौली| ससेडीसरपंच द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों 2010 से 2014 तक एवं हैंडपंप, सीसी रोड सहित अन्य निमार्ण कार्यों की जांच कराने के लिए ससेडी के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।
बालकोंकी पढ़ाई छूटने के कगार पर
करौली| ग्रामपंचायत चैनपुर गाधौली के गांव कोरीपुरा के लोगों ने राप्रावि कोरीपुरा को यथावत रखने के लिए एकीकरण आदेश को निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया है कि राप्रावि कोरीपुरा को रामावि गाधौली में नियम विरुद्ध तरीके से मर्ज किया है। इससे बालकों की पढाई छूटने के कगार पर है। इस मौके पर भौरया, राजकुमार,सुमित, लच्छी प्रसाद, दिलीप, हरज्ञान कोली, शिवदयालसिंह, नर्वदादेवी, हंसराम कृष्णपाल आदि मौजूद थे।
सड़कोंकी मरम्मत कराई जाए
सपोटरा| ग्रामीणोंका एक शिष्टमंडल पंचायत समिति सदस्य जगदीश मीणा के नेतृत्व में उपजिला कलेक्टर रामरख मीणा से मिला तथा क्षेत्र की खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई।
राजस्थानशिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन
करौली| राजस्थानशिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष दिनेश ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ से संबद्ध संगठन राजस्थान शिक्षक संघ शिक्षा, शिक्षार्थी, शिक्षकों अभिभावकों के माध्यम से समाज को प्रभावित करने वाले विषयों पर सरकार को ध्यान आकर्षित करता रहा है लेकिन शिक्षा के विषय में राष्ट्र के भविष्य पर पड़ने वाले दूरगामी नकारात्मक प्रभावों की सरकार लगातार उपेक्षा कर रही है। इसके लिए संगठन ने कई बार विरोध प्रकट किया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के निर्देश पर राजस्थान शिक्षक संघ ने संपूर्ण राजस्थान में जिला कलेक्टरों के माध्यम से सोमवार को ज्ञापन सौंपकर माध्यमिक शिक्षा के मांगपत्र पर विचार कर शीघ्र समाधान की मांग की है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में दामोदर शुक्ला, रामकुमार शर्मा, शंभूनाथ, गिरधारी लाल, राजपाल मीणा, मुकट बिहारी, शिवसिंह, चक्रपाणि वशिष्ठ, अशोक गुप्ता, सूरज मित्तल सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
सरपंच के कार्यों की जांच कराएं