पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरौठ| कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को ईको

सूरौठ| कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को ईको

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरौठ| कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को ईको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें पासो कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईको क्लब प्रभारी पतिराम सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में 79 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया इसमें पासो कुमार ने प्रथम एवं मनीष हितेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ताराचंद एवं शारीरिक शिक्षक भरतलाल वर्मा मौजूद थे।

गोवर्धनजीपदयात्रा जाने पर चर्चा

कंजोली| गोवर्धनभक्त मंडल, मूडियां की मंगलवार को हुई। इसमें गोवर्धनजी की पदयात्रा ले जाने पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि गोवर्धन की पदयात्रा 5 अक्टूबर को मूडियां से रवाना होगी। छाया, पानी एवं चिकित्सा आदि की सुविधा भक्त मंडल की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में फतेहसिंह, मुकट सिंह, रामभान, राकेश, हिम्मत, रणवीर, रामअवतार, भैरों सिंह आदि मौजूद थे।

कृषितकनीकी की दी जानकारी

कंजोली| हैदराबादसे आए कृषि अधिकारियों ने मंगलवार को मूडियां में शिविर लगाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी दी। शिविर में हैदराबाद से आए डॉ. केएन शर्मा और दीवान सिंह राजपूत ने किसानों को कृषि जानकारी दी।

मदरसाजानकारी उपलब्ध कराएं : करौली| सभीमदरसों के सदर एवं सचिव शिक्षा सहयोगियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को पूर्ण रूप से भरकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं।

क्विज प्रतियोगिता में पासो प्रथम