पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की मौत, अस्पताल में बखेड़ा

युवक की मौत, अस्पताल में बखेड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्यचिकित्सालय करौली में शनिवार दोपहर एक युवक की मौत पर उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस मामले को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शांत कराया और मृतक के शव को गाड़ी में रखवाकर मौके से रवाना किया।

मृतक कसारा निवासी पप्पू (27) पुत्र मवासी जाटव के भाई नेतराम ने बताया कि मेरे भाई की शुक्रवार तबीयत खराब हो गई। इस पर मैंने अपने भाई को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और शनिवार को उसकी मौत हो गई।

इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने अस्पताल के वार्ड में हंगामा कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद मृतक के परिजन शव को लेकर सामान्य चिकित्सालय के मुख्य द्वारा पर गए और नारेबाजी करने लगे और रास्ता जाम करने का प्रयास किया, लेकिन सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और शव को गाड़ी में रखवाकर उसके परिजनों को वहां से रवाना किया। इधर सामान्य चिकित्सालय करौली के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ.श्रीराम मीणा ने बताया कि डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं थी। मृतक को शुक्रवार शाम को ही रेफर कर दिया था, लेकिन उसका भाई उसे जयपुर नहीं ले गया।