शिक्षक सम्मेलनों को रद्द करने की निंदा
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी
राज्यमें शिक्षक सम्मेलनों को रद्द करने पर करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे लक्खीराम बैरवा ने सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है।
बैरवा का कहना रहा कि राज्यभर में 26 27 सितंबर को होने वाले शिक्षक सम्मेलनों को सरकार की ओर से अपरिहार्य कारण बताते हुए रद्द कर दिया गया है। सरकार की यह कार्रवाई गलत है। शिक्षक अधिवेशनों को निरस्त करना शिक्षामंत्री की मंशा ठीक नहीं होना दर्शाती है। इससे शिक्षकों में नाराजगी बनी हुई है। बताया कि विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शिक्षक सम्मेलनों की तैयारियां पूरी कर ली थी और अधिकांश शिक्षक संघों ने सम्मेलन स्थल भी बुक कर लिए, लेकिन राज्य के शिक्षामंत्री के शिक्षक सम्मेलन के आयोजन रद्द करने के आदेशों से शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों में नाराजगी बनी हुई हैं।