पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडीएम ने मीडिया सेे किया अभद्र व्यवहार

एडीएम ने मीडिया सेे किया अभद्र व्यवहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली। करौली जिला पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अतरसिंह मेवला द्वारा मीडियाकर्मियों से किए गए अमर्यादित व्यवहार की शिकायत करते हुए पत्रकारों ने निंदा प्रस्ताव लिया है। वहीं मुख्यमंत्री से एडीएम के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पत्रकार सुनील पाराशर, मनोज जैन, विनोद, विमल बंसल, जितेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, नेमीचंद शर्मा, केसी तिवाडी, सुखदेव डागुर, दिनेश शर्मा सहित कई अन्य समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों विभिन्न मीडिया संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्य सचिव सीएस राजन को पत्र भेजकर अवगत कराया कि करौली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अतरसिंह मेवला की कार्यप्रणाली प्रारंभ से ही नकारात्मक सोच के साथ संदिग्ध रही है। आमजन और मीडियाकर्मियों से उनका व्यवहार सदैव ही अमर्यादित रहा है। मीडियाकर्मियों द्वारा प्रशासनिक सूचनाऐं मांगने पर वह देने में आनाकानी करते हैं और जो सूचनाएं दी जाती हैं वह समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। इसके अलावा सरकारी बैठकों में भी प्रवेश नहीं दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि एडीएम के अमर्यादित व्यवहार से कई बार पत्रकारों को सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ा है। जबकि करौली में मीडियाकर्मियों का प्रशासन के प्रति रवैया सदैव सकारात्मक रहा है। हाल ही पंचायत चुनाव के दौरान मीडियाकर्मियों को मतगणना के लिए पास जारी करने में एडीएम ने आनाकानी की। बाद में कलेक्टर के दखल से पास जारी हो सके।

वहीं जिला प्रमुख के नामांकन दाखिल के दौरान उन्होंने एक पत्रकार साथी को फोटो खींचने से मना कर दिया और आदेशात्मक रूप से कक्ष में से बाहर जाने की कह दिया। जब इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई तो उनका भी रवैया नकारात्मक रहा और उन्होंने भी एडीएम का पक्ष लिया।

इसको लेकर जिले के सभी मीडियाकर्मियों ने एडीएम के बर्ताव की निंदा की है।