पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख प्रधानों को बनवाने में रमेश ने निभाई प्रमुख भूमिका

जिला प्रमुख प्रधानों को बनवाने में रमेश ने निभाई प्रमुख भूमिका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली|जिला प्रमुख,मंडरायल सपोटरा पंचायत समिति में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित कराने में सपोटरा विधायक रमेश मीना ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई। करौली जिला प्रमुख के पद पर अभयकुमार मीना को निर्वाचित कराकर अपनी राजनीतिक ताकत का परिचय दिया है। वहीं पहली बार बनीं मंडरायल पंस में भी कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं होने के बावजूद भी सपोटरा विधायक ने जोड़तोड की राजनीति कर मंडरायल में भी प्रधान बनाकर कांग्रेस की झोली में सीट डाल दी। सपोटरा में भी त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी कांग्रेस की सीट को भी निकालने में सफलता प्राप्त की है।