पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करौली में भाजपा की इंदुदेवी बनी निर्विरोध प्रधान

करौली में भाजपा की इंदुदेवी बनी निर्विरोध प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली। पंचायत समिति करौली के प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन से भाजपा की इंदुदेवी जाटव की ताजपोशी हुई है।
शनिवार को प्रधान पद के चुनाव में एकमात्र भाजपा प्रत्याशी इंदुदेवी जाटव का ही नामांकन होने से रिटर्निंग अधिकारी कैलाशचंद शर्मा ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। शपथ के साथ ही इंदुदेवी को निर्वाचन प्रमाण-पत्र भी सौंप दिया। वहीं शपथ लेते ही इंदुदेवी ने विकास अधिकारी बी.आर.जाट की मौजूदगी में प्रधान पद की कुर्सी भी संभाल ली।

अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित करौली पंचायत समिति प्रधान पद पर वार्ड 20 से निर्वाचित सदस्य इंदुदेवी जाटव ने शनिवार को प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार केवल इंदुदेवी ने ही प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। छंटनी के दौरान नामांकन सही मिलने पर भाजपा प्रत्याशी इंदुदेवी को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया। पंचायत समिति सभागार में नवनिर्वाचित प्रधान इंदुदेवी को रिटर्निंग अधिकारी ने शपथ दिलाई और निर्वाचन पत्र भी सौंपा। इस दौरान पंस बीडीओ बी.आर.जाट ने नवनिर्वाचित प्रधान इंदुदेवी का शॉल ओढ़ाकर गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। साथ ही रिटर्निंग अधिकारी कैलाशचंद शर्मा को भी प्रधान चुनाव कराने पर गुलदस्ता भेंट किया।

गौरतलब है कि पंचायत समिति करौली का प्रधान पद एससी महिला के लिए आरक्षित होने से वार्ड 20 से निर्वाचित सदस्य इंदुदेवी जाटव का निर्वाचन पहले से ही तय माना जा रहा था। दरअसल, भाजपा को छोड़कर कांग्रेस निर्दलीय निर्वाचित सदस्यों में एक भी एससी वर्ग की महिला निर्वाचित नहीं हो सकी। इस अजीब स्थिति का भाजपा प्रत्याशी इंदुदेवी जाटव को फायदा मिला और प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इंदुदेवी के निर्विरोध प्रधान बनने पर समर्थक भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साहित कार्यकर्ता परिजनों ने इंदुदेवी पर गुलाल उडाकर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इंदुदेवी के प्रधान बनने पर जगह-जगह स्वागत हुआ और इंदुदेवी ने वरिष्ठजनों से पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार, देहात अध्यक्ष दयानंद चतुर्वेदी सहित उनके ससुर प्रकाशचंद, पति मनोज कुमार अन्य रिश्तेदार परिजन भी साथ थे।

उल्लेखनीय है कि पंस करौली के कुल 25 वार्डों में से भाजपा की तीन एससी महिला प्रत्याशी सदस्य पद पर निर्वाचित हुई थीं। उन तीनों एससी महिलाओं ने आपस में सहमति कर इंदुदेवी को प्रधान पद के लिए चुना। इस आधार पर भाजपा ने इंदुदेवी को प्रधान पद का प्रत्याशी घोषित किया। जबकि पंस में वार्ड सदस्यों का परिणाम भाजपा 11 तथा 7-7 कांग्रेस निर्दलीय निर्वाचित था। हालांकि नवनिर्वाचित प्रधान इंदुदेवी ने निर्दलीय सात वार्ड सदस्यों को भी अपने खेमे में शामिल करने के लिए शुक्रवार को ही भाजपा की सदस्यता दिला दी।

इसतरह बैठा गणित

पंसकरौली के 25 वार्डों में से एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 5 से अंजू कुमारी,19 से रजनी और 20 से इंदुदेवी जाटव तीनों ही बतौर भाजपा प्रत्याशी सदस्य निर्वाचित हुईं। जबकि एससी वर्ग सामान्य वार्डों से कई महिलाएं चुनाव तो जीतीं मगर एससी महिला नहीं थीं। इस स्थिति में कांग्रेस को प्रधान पद के लिए प्रत्याशी भी नहीं मिल सका। इस अजीब स्थिति का फायदा उठाने में इंदुदेवी की किस्मत ने साथ दिया।

जीतनेके बाद संभाली कुर्सी

नवनिर्वाचितइंदुदेवी जाटव ने शनिवार को शपथ लेने के बाद ही प्रधान पद की कुर्सी संभाल ली। बीडीओ बी.आर.जाट ने कुर्सी पर बैठाया और एक महिला कर्मचारी ने इंदुदेवी का माला पहनाकर स्वागत किया। खास बात यह है कि करौली पंस प्रधान पद पहली बार भाजपा को नसीब हुआ है। इंदुदेवी पंस की 11 वीं प्रधान बनीं हैं।

राजनीतििवज्ञान से एमएए

बिजलीनिगम करौली में टैक्निशियन मनोज कुमार की प|ी इंदुदेवी जाटव को पंचायत समिति करौली की भाजपा से पहली प्रधान बनने का गौरव मिला है। नवनिर्वाचित प्रधान इंदु जाटव ने राजनीति में पहली बार ही कदम बढ़ाया और प्रधान पद की कुर्सी तक पहुंच गईं। गांव करसाई निवासी इंदुदेवी जाटव ने पंस वार्ड 20 से सदस्य पद का चुनाव बतौर भाजपा प्रत्याशी लडा और 285 मतांतर से जीत हासिल की। 12 मार्च 1986 को गांव बुगड़ार में जन्मी इंदुदेवी जाटव बीए,बीएड करने के बाद फिलहाल पॉलिटिकल साइंस से एमए कर रही हैं। इंदुदेवी के पिता सरूपा किसान हैं और मां रामश्री देवी पैराटीचर हैं। वह तीन भाईयों की इकलौती बहन है। दो साल पहले शादी होने से अभी 6 महीने का एक पुत्र ही है। जबकि ससुर प्रकाशचंद जाटव करौली में एबीईईओ पद पर कार्यरत हैं।

पति-ससुरको भी देनी होगी हाजिरी

पंसकरौली की नवनिर्वाचित प्रधान इंदुदेवी भले ही घर में उनकी बहू रहकर सेवा करेगी,लेकिन सरकारी बैठकों में कामकाज के दौरान पति ससुर को अपनी बहू की सेवा में हाजिरी देनी ही पडे़गी। दरअसल, प्रधान इंदुदेवी के ससुर प्रकाशचंद जाटव ब्लॉक करौली में एबीईईओ पद पर तथा पति मनोज कुमार बिजली निगम कार्यालय में टैक्निशियन पद पर कार्यरत हैं।

विकासके लिए एजेंडा तैयार करूंगी

नवनिर्वाचितप्रधान इंदुदेवी जाटव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं के समाधान के साथ ही विकास के लिए एजेंडा तैयार करूंगी। सभी को साथ लेकर सरकार की मंशानुरूप कार्य करना ही प्राथमिकता रहेगी।

मैं स्वयं ग्रामीण परिक्षेत्र की हूं और गांवों में व्याप्त पानी,बिजली,सड़क शिक्षा जैसी कमियों को दूर करने में कोई कसर नहीं छोडूंगीं। नारायणा-खेडिया के पंस वार्ड 20 में चुनाव के दौरान ग्रामीणों से जो वायदे किए हैं,उन पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। राजनीति में पहली बार कदम रखने के साथ ही प्रधान पद पर ताजपोशी होना उनके परिवार के लोगों के लिए खुशी की बात है। यह सुखद और राेमांचित पल उनके जीवन के लिए अहम है। ईमानदारी के साथ विकास और गांवों की समस्याओं का समाधान करने पर ही उनका जोर रहेगा।

करौली. जिलाप्रमुख के चुनाव के दौरान अप्रिय वारदात को रोकने के लिए तैनात रहा पुलिस जाब्ता।