- Hindi News
- पूर्व सैनिक, विधवाओं वीरांगनाओं को आधार कार्ड से मिलेगी सुविधाएं
पूर्व सैनिक, विधवाओं वीरांगनाओं को आधार कार्ड से मिलेगी सुविधाएं
करौली| करौलीसवाईमाधोपुर जिले के भूतपूर्व सैनिक, विधवाएं, वीरांगनाएं ई-मित्र सेवा केन्द्र अथवा भामाशाह कैम्प में आधार कार्ड बनवाएं जिनके पास आधार कार्ड हैं वे पेंशन आदेश की प्रति को डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र से जुडवाएं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि आधार कार्ड एवं बायोमैट्रिक कार्ड ई-मित्र सेवा केन्द्रों, राजीवगांधी सेवा केन्द्रों, अटल सेवा केन्द्रों एवं भामाशाह शिविरों में बनाएं जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के साथ पेंशन आदेश की प्रति को डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र से जुडवाना अनिवार्य है। आधार कार्ड पूर्व सैनिकों, विधवाओं, वीरांगनाओं के पेंशन, सीएसडी कैन्टीन एवं अन्य सेवाओं को जोड़ने के लिए अनिवार्य किया गया है। 4 मार्च तक सैनिक कल्याण कार्यालय करौली में आधार कार्ड की छायाप्रति तथा मोबाईल नम्बर जमा कराया जाना अनिवार्य है अन्यथा सेवा लाभ से वंचित रह जाएंगे।