- Hindi News
- भाजपा टिकट से जीती, कांग्रेस से बनी प्रधान
भाजपा टिकट से जीती, कांग्रेस से बनी प्रधान
बाड़ाबंदी के दौरान एक प्रत्याशी आया लड़की के वेश में
चुनाव में भले ही किसी पार्टी से जीत हांसिल की हो लेकिन जब कुर्सी की बात आती है तो नेता जोड़-तोड़ बैठाकर अपनी पार्टी का परचम लहरा देते हैं। यह वाक्या मंडरायल पंचायत समिति के प्रधान पद पर देखने को मिला। 17 सदस्यीय मंडरायल पंचायत समिति में भाजपा की 6, कांग्रेस 6 पांच निर्दलीय चुनाव जीते थे। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित प्रधान के लिए कांग्रेस पार्टी के पास कोई महिला प्रत्याशी नहीं थी। सपोटरा विधायक रमेश मीणा ने जोड़ तोड़ की गणित बैठाकर भाजपा के वार्ड 7 की प्रत्याशी मौसम बाई को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराकर उसे प्रधान का टिकिट दे दिया और मौसमबाई ने भाजपा की गीता मीणा को एक मत से पराजित कर दिया। पराजय को देखकर गीता मौके पर ही रो पड़ी।
मंडरायल पंचायत समिति की प्रधान के लिए शनिवार को तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। जिसमें वार्ड सात से कांग्रेस की मौसमी बाई, भाजपा की वार्ड 4 से गीता मीणा निदर्लीय रिंकी मीणा ने अपना आवेदन दाखिल किया। नाम वापिसी के दौरान रिंकी ने अपना परचा वापस ले लिया और सीधी टक्कर में कांग्रेस ने 9 भाजपा ने 8 मत प्राप्त किए। नव निर्वाचित प्रधान मौसमी बाई को निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद सलीम खान ने शपथ दिलाई।
सभी17 सदस्यों ने किया मतदान : मंडरायलमें तीन बजे से मतदान शुरू हुआ। मात्र आधा घंटे के दौरान पंचायत समिति प्रधान के लिए सभी 17 सदस्यों ने मतदान कर दिया। जिससे परिणाम तत्काल ही घोषित कर दिया गया। नव निर्वाचित प्रधान मौसमबाई ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि वह मंडरायल क्षेत्र के विकास का पूरा ध्यान रखेंगी और विकास के लिए हर संभव बजट लाकर क्षेत्र का विकास कराएंगी।
अग्रवालसमाज की बैठक आज
हिंडौन सिटी| अग्रवालसमाज समिति, हिंडौन की एक बैठक रविवार को शाम 3 बजे कटरा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में होगी। महामंत्री रविन्द्र जैतवाल ने बताया कि बैठक में अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी कल्याणप्रसाद पटवारी के निधन पर शोक रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
करणपुर. मंडरायलपंचायत समिति के प्रधान पद के लिए शनिवार को हुए मतदान के दौरान नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य वार्ड नं. 10 का सुनील राणा लड़की के वेश में मतदान करने पहुंचा जो चर्चा का विषय बना रहा।
हिंडौन सिटी. पंचायतसमिति प्रधान चुनाव के दौरान पंचायत समिति के बाहर जमा भीड़।