क्रिकेट में करौली ने सिरोही को हराया
भास्कर न्यूज | श्रीमहावीरजी
कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में चल रहे राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पटोंदा खेड़ा के खेल मैदान पर रोमांचक मैच खेले गए। मैचों को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। शनिवार को हुए मैच में मेजबान करौली ने सिरोही को शिकस्त दी।
उपजिला शिक्षा अिधकारी मुरारीलाल शाक्यवार फील्ड मार्सल भागचंद शर्मा ने बताया कि मैचों का आयोजन पटांेदा खेड़ा के खेल मैदान पर किया गया। शनिवार को पहले मैच में करौली ने सिरोही की टीम को हराया। इसी तरह भीलवाड़ा ने जयपुर प्रथम को 2 रन से, नागौर ने प्रतापगढ़ को 6 विकेट से, कोटा ने झालावाड़ को 10 विकेट से, बीकानेर ने चित्तौड़गढ़ को 9 विकेट से, अजमेर ने टोंक को 18 रन से, जालोर ने सवाईमाधोपुर को 37 रन से, उदयपुर ने अलवर को 9 विकेट से, डूंगरपुर ने बूंदी को, राजसमंंद ने धौलपुर को परािजत किया। प्रधानाचार्य आरबी सिंह ने बताया कि मैचों के संचालन की व्यवस्था एम्पायर प्रहलाद गौड़, अरविंद डागुर, प्रियकांत बेनीवाल, हरीश पाठक, अनिल भारद्वाज, अटल, रामकिशोर चावलाा, खेमचंद पाठक आदि मौजूद थे।
अग्रसेनजयंती पर होंगे कई कार्यक्रम
कुड़गांव| अग्रवालसमाज की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। िजसमें संगठन हित पर चर्चा करने के साथ 25 सितंबर को अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष कंुजबिहारी गुप्ता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि अग्रसेन जयंती पर कस्बे के मुख्य मार्गो से भव्य शोभायात्रा और कई सजीव झांकियां निकाली जाएंगी। इससे पूर्व अग्रवाल धर्मशाला में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
हिंडौन सिटी. श्रीमहावीरजीमें चल रहे राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पटोंदा खेल मैदान में मैच खेलते खिलाड़ी छात्र।