जमीन विवाद में धारिए से वार एक घायल
ग्रामपंचायत लूलौज में 30 वर्षों से एक कुनबे के सदस्यों में चल रहे जमीन के विवाद में 9 जनों ने एक व्यक्ति को घेरकर मारपीट के साथ धारिए का वार कर घायल करने का मामला पुलिस ने पर्चा बयान पर शनिवार को दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सुरेश पुत्र हरिनारायण मीणा ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर की शाम 5 बजे सपोटरा से घर जा रहा था। उस दौरान आरोपी रत्तीराम, हरिचरण, लड्डू, अशोक, रामपति, मोहनबाई, विमलेशी, प्रियंका, पिंटू तथा अमृत ने घर के पास घेरकर लाठी-डंडे एवं धारिए से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी हरिचरण ने उस पर धारियां से वार कर घायल कर दिया। उसके चिल्लाने पर उसकी प|ी किरोड़ीबाई तथा छोटे भाई की प|ी छोटी बाई उसको बचाने आई। जिनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पड़ोसियों के जाने पर आरोपी भाग छूटे। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे उपचार के लिए करौली अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।