- Hindi News
- करौली|विद्युत निगमजेपीडी करौली के सहायक अभियंता द्वारा क्षेत्र में 50
करौली|विद्युत निगमजेपीडी करौली के सहायक अभियंता द्वारा क्षेत्र में 50
करौली|विद्युत निगमजेपीडी करौली के सहायक अभियंता द्वारा क्षेत्र में 50 हजार रुपए से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान में अधिशासी अभियंता जेडीपी करौली, अधिशासी अभियंता सतर्कता एवं सहायक अभियंता (पवस) करौली, सपोटरा श्रीमहावीरजी शामिल थे। जेडीपी के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि वसूली की कार्यवाही राजपुर, थडकापुरा, चौरण्डा, सहजपुर, चौरण्डापुरा, रघुवंशी, मोहनपुर, सायपुर, आनन्दगढ, दहमोली, बिन्दापुरा, जहांगीरपुर, मकनपुर में की गई। अभियान में 43 विद्युत बकायादारों पर 49.74 लाख पर विद्युत संबंध विच्छेद कर सप्लाई ट्रांसफार्मर में बंद की गई तथा 12 उपभोक्ताओं से 8.35 लाख की नकद वसूली की गई।
उन्होंने बताया कि जिनके कनेक्शन काटे गए हैं उन्हें तीन दिन में राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं राशि जमा नहीं कराने पर ट्रांसफार्मर खोलने की कार्यवाही की जाएगी।
इसके बाद भी बकाया नहीं जमा कराने पर निगम कानूनी कार्रवाई का सहारा लेगा। करौली में लगातार िबजली के बकायादारों की सूची बढ़ रही थी।
बकायादारों से 8.35 लाख वसूले