पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 घंटे बाद घर के बाहर मिली अपहृत बालिका

12 घंटे बाद घर के बाहर मिली अपहृत बालिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

खारीनाले के पास जगदीश कॉलोनी की निवासी 5 वर्षीय बालिका रविवार को घर के पास मिल गई। इस बालिका का 12 घंटे पहले शनिवार को सायं 5 बजे उस वक्त अपहरण कर लिया गया, जब वह घर के बाहर ठेलागाड़ी पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बालिका को रविवार को डीएसपी अर्जुन सिंह ने उसके पिता को सुपुर्द कर दिया।

डीएसपी अर्जुन सिंह ने बताया कि जगदीश कॉलोनी निवासी 5 वर्षीय बालिका के अपहरण की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल बालिका की तलाश शुरू की। डीएसपी ने एक टीम गठित करने के साथ थाने के एएसआई रामस्वरूप सिंह जादौन, जगदीश नरुका और सदरथाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग तीन टीमों का गठन भी किया। इन टीमों को बालिका की तलाश में रवाना किया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस गश्त बढ़ाई तथा सभी मार्गों पर सघन तलाशी का अभियान चलाया। डीएसपी ने बताया कि बालिका का अपहरण करने वाला पुलिस के दबाव के कारण रविवार को सुबह 5 बजे बालिका को उसके घर के पास छोड़ गया। परिजनों ने जब बालिका को घर के बाहर देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को डीएसपी ने इसके पिता को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में रविवार को करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप रिणवा हिंडौन आए और बालिका के अपहरण संबंधी कारणों की जानकारी ली। पुलिस को पता लगा कि कोई पेंट-शर्ट पहने हुए युवक बालिका का अपहरण करके ले गया था, लेकिन पुलिस दबाव के चलते उसे बालिका को उसके घर के पास ही छोड़ना पड़ा। दूसरी ओर बालिका के पिता ने बताया कि उन्होंने भी करीब 10 वाहनों से बालिका को तलाश किया, लेकिन सुबह घर के बाहर बालिका मिली तब जाकर राहत मिल पाई

अनहोनी से बचा हिंडौन

पांचसाल की बालिका अपहरण के 12 घंटे बाद घर लौट आई। इससे पुलिस और परिजनों को बड़ी राहत मिली है। इस सबके साथ यह भी अहम है कि हिंडौन शहर एक बड़ी अनहोनी से बच गया। पुलिस ने बालिका की हालत देखकर संभावना जताई है कि बालिका का अपहरण करने वाला कोई हैवान था, लेकिन अपहरण के बाद सक्रिय हुई पुलिस के कारण वह कोई हैवानियत नहीं कर पाया और बालिका को सुबह 5 बजे घर के बाहर छोड़ गया। डीएसपी ने बताया कि अपहरण करने वाले ने ठेके से शराब भी खरीदी थी। उस आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।

हिंडौन सिटी. अपहृतहुई बालिका को उसके पिता को सुप