पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी की निकासी नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन

पानी की निकासी नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी की निकासी नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन

रानौली| गांवअय्यापुर में भरे बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से नाराज लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन भेजा। बच्चा सिंह, काडया, बंशीलाल, पप्पू, दिलीप, उदय सिंह, गोरी, रमेश आदि ने बताया कि अय्यापुर गांव में सड़क पर बारिश का पानी भरा होने से वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं मच्छरों से बीमारियां फैलने का डर है।

हाईवॉल्टेज से घरेलू उपकरण फुंके

करौली| शिवकॉलोनी में शनिवार रात हाई वॉल्टेज आने से कई घरों में बिजली उपकरण फुंक गए। राहुल गर्ग ने बताया कि कॉलोनी में गोपाल कश्यप, धर्मेंद्र शर्मा, गोविंद गुप्ता, दिनेश, सुरेश, संतोष चौबे, रामस्वरूप, मीठालाल प्रकाश आदि के घरों में कई बिजली उपकरण फुंक गए।

सवारियोंसे झगड़ने पर दो जने गिरफ्तार

करौली| पुलिसने ग्रामीण परिवहन की बस में सवारियों से झगड़ा करते दो जनों को गिरफ्तार किया ह, वहीं एक बोलेरो को भी जप्त किया है। यात्रियों ने बताया कि ग्रामीण परिवहन की बस को चौधरीपुरा मोड़ के पास चैकिंग के नाम पर बोलेरो में बैठे दो युवकों ने रुकवा लिया। उन्होंने सवारियों से मारपीट की। सवारियों ने लांगरा थाने में सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवक मंडरायल निवासी देवेन्द्र एवं करौली निवासी संदीप को गिरफ्तार कर बोलेरो गाड़ी जप्त कर ली।

न्यूज इन बॉक्स