पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल नंबरों के आधार पर हत्यारे की तलाश

मोबाइल नंबरों के आधार पर हत्यारे की तलाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी| महिलाका गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस मौका स्थल से बरामद पांच मोबाइलों के आधार पर हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। रविवार को करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप रिणवा हिंडौन आए और मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

डीएसपी अर्जुन सिंह ने बताया कि बाजना रोड के रेलवे फाटक के पास इंदरकापुरा में रह रही कमला जाटव(30) की शुक्रवार की रात गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस को मौके से पांच मोबाइल मिले हैं। उस आधार पर पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाते हुए हत्या का सुराग लगाने का प्रयास शुरू किया है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में कई लोग संदिग्ध हुए हैं। इनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इसके लिए थाने के उपनिरीक्षक रामदयाल, सदरथाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह, एएसआई रामस्वरूप जादौन आदि के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर व्यापक स्तर पर जांच शुरु की गई है। मृतका से जिन लोगों के संबंध थे, उनका भी पता लगाया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।

मोटरचोरी का नहीं लगा पता

करौली| श्रीमहावीरजीथाना क्षेत्र के गांव बनवारीपुर के महादेवा शर्मा के घर के बाहर बोरिंग से हुई मोटर अन्य सामान की चोरी का अभी तक पता नहीं लग पाया है।