पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर फूंके दो मंत्रियों के पुतले

शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर फूंके दो मंत्रियों के पुतले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके दो मंत्री एक अफसर की ओर से राज्य की शिक्षा प्रणाली पर प्रश्न चिह्न खड़ा करने शिक्षकों के खिलाफ विवादित बयान जारी करने के विरोध में जिले के शिक्षक संगठन अब लामबंद होने लगे हैं। एकीकरण बयान के विरोध में जिले पांच शिक्षक संगठनों ने सामूहिक रूप से रविवार को कलेक्ट्रेट के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताते हुए दोनों मंत्री अफसर का पुतला फूंका।

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, राज. शिक्षक संघ (शेखावत) के जिलाध्यक्ष तेजसिंह डागुर, राज. पंचायती राज शिक्षक संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सोलंकी, रेसला के ब्रह्मानंद शर्मा, रेसा के जिलाध्यक्ष रघुनाथ मीणा के संयुक्त नेतृत्व में राजस्थान शिक्षक एवं अधिकारी संघर्ष समिति ने रविवार को अनर्गल बयानबाजी एकीकरण के विरोध में राज्य के पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया, शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ अति.मुख्य सचिव शिक्षा श्याम एस.अग्रवाल का कलेक्ट्रेट के बाहर पुतला फूंका। आक्रोशित शिक्षक अधिकारियों ने दोनों मंत्री एसीएस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि जब तक मंत्री एसीएस राज्य के शिक्षकों से माफी नहीं मांगेंगे तब तक शिक्षकों का विरोध जारी रहेगा। एकीकरण की कार्यवाही को निजीकरण को बढ़ावा देने वाला बताया तथा शिक्षक दिवस पर सम्मान के बजाय अपमानित कर क्षुद्र मानसिकता का परिचय देने वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। इस सरकार के समय में तो एकमुश्त बजट मिल रहा है और ही स्कूल संचालन के लिए कलेंडर जारी हो पा रहा है। विद्यालय समय में बार-बार परिवर्तन को तुगलकी फरमान बताया।

शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करने से पहले बैठक कर चर्चा की और अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान महेश शर्मा, ब्रह्मानंद वशिष्ठ, रामनिवास पाराशर, शीतलप्रसाद शुक्ला, निरंजन तिवाडी, बृजेंद्रसिंह जादौन, नरेंद्रसिंह, करण सिंह बेनीवाल, राजेंद्र तिवाडी, ताराचंद, अरविंद,अर्जुनसिंह, बलराम मीना, रामसिंह, रवि बंसल, तारा गौड़, रमेश पाराशर,राजेंद्र गुप्ता, मानसिंह मीना, अजीजुद्दीन, मेघराम मीना आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं रघुनाथ मीना, ब्रह्मानंद शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, तेजसिंह डागुर गजेंद्रसिंह सोलंकी ने सभी संगठन पदाधिकारी सदस्यों से एकजुटता का आह्वान किया। सभी ने शिक्षकों के मान-सम्मान