सफाई रखें, बीमारी से बचें
करौली| राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत कलेक्टर डाॅ0 बीएल जाटावत एवं सीईओ जिला परिषद निष्काम दिवाकर ने कलेक्ट्रेट परिसर से स्वच्छता रथ जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से स्वच्छता का संदेश देते हुए पुराना कलेक्ट्रेट सर्किल, बजीरपुर गेट, बड़ा बाजार, फूटाकोट, हिण्डौन गेट, अस्पताल मार्ग, गुलाब बाग होते हुए त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम पहुंची। जहां बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए शपथ दिलाई। सीईओ जिला परिषद ने बताया कि स्वच्छता रथ यात्रा जिले में प्रमुख- प्रमुख ग्राम पंचायतों से गुजरता हुआ 2 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित सभा में पहुंचेगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भक्तिलाल मीणा, अधिशाषी अभियंता नरेगा बीपी शर्मा, टीएससी समन्वयक दाताराम मीणा, नगरपरिषद, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं स्वंयसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नादौती|नादौतीपंचायत समिति से राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर विधायक घनश्याम महर एसडीएम भगवतसिंह देवल ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर स्वच्छ रहने के लिए सफाई आवश्यक होने का संदेश लोगों को दिया। विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन 26 सितम्बर को स्वच्छता रथ नादौती, कैमा, बरदाला, बागौर तथा कस्बा शहर में भ्रमण करेगा।